फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: मारपीट में बीच-बचाव करने गए भाजयुमो नेता को पुलिस ने पीटा, कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

Fri, 31 Dec 2021 10:56 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन का पुतला भी जलाया। सीओ सिटी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में शुक्रवार शाम मारपीट में बीच-बचाव करने गए भाजयुमो नेता को पुलिस ने पीट दिया। इसके बाद आक्रोशित नेताओं ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे सदर बाजार थाना क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के पास कुछ लोग पुलिस की मौजूदगी में एक स्कूटी सवार को पीट रहे थे। अपने होटल के सामने मारपीट होते देखकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदर मंडल अध्यक्ष देवाशीष पांडेय वहां जाकर बीच-बचाव करने लगे।

आरोप है कि वहां पर मौजूद कैंट चौकी के इंचार्ज पंकज चौधरी के साथ सिपाहियों ने देवाशीष को पीट दिया। होटल के स्टाफ ने उन्हें बचाया। इसके बाद मौके पर तमाम भाजयुमो कार्यकर्ता एकत्र हो गए। उन लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन का पुतला भी फूंका। मौके पर मौजूद पुलिस बल मामला शांत कराने का प्रयास कर रहा है। सीओ सिटी सरवरणन टी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात है। दोषी मिलने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष संकेत श्रीवास्तव ने बताया कि दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें