हादसे में मरने वाले दोनों युवक पीलीभीत जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव रुद्रपुर में एक बरात में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शाहजहांपुर में बुधवार रात पूरनपुर हाईवे पर लौहंगापुर के पास जंगल में बुधवार रात एक ट्रक का टायर पंचर हो गया था। ट्रक चालक टायर खोलकर बनवाने गया था। इस दौरान रात करीब साढ़े 12 बजे पीछे से आई बाइक पीछे से ट्रक में घुस गए।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव दौलतपुर निवासी रामकिशन के पंकज (28) और बांकेगंज निवासी रवि कुमार (27) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक पीलीभीत जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव रुद्रपुर में एक बरात में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।