फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर भीषड़ हादसा, युवक की मौत

Thu, 02 Jun 2022 11:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

हादसे की सूचना पाकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। एसपी एस. आनंद ने बताया कि शायद झपकी आने से चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया होगा।
विज्ञापन
दुर्घटना में मृत व्यक्ति की फाइल फोटो व दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बुधवार रात करीब दो बजे लखनऊ से नैनीताल जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत की दीवार से टकरा गई। हादसे में लखनऊ के केसरबाग निवासी शुभराज शर्मा (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं शुभांगी (18), महिमा (18), शिप्रा (22), पुनीत (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आई। हालत नाजुक होने पर महिमा और शिप्रा को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


सूचना पाकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। एसपी एस. आनंद ने बताया कि शायद झपकी आने से चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें