फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन रोड के व्यापारियों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क के दोनों ओर खोखे व दुकानें चलाने वालों को जगह खाली करने के निर्देश दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने अपर नगर आयुक्त एसके सिंह व वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से मुलाकात कर विरोध जताया। अपर नगर आयुक्त ने इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं वित्त मंत्री ने भी व्यापारियों को आश्वस्त किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के नेता महेंद्र चावला के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन रोड के व्यापारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह को बताया कि व्यापारियों को बेवजह परेशान न किया जाए। इस मौके पर नंद किशोर खंडूजा, जोगराज बत्रा, प्रभाकर सेठी, पुनीत सेतिया, मोनू खुराना, नितेश खंडूजा, कपिल खंडूजा, कपिल सेठी, सरदार जगमोहन सिंह, सुरेंद्र सचदेवा, विकास सचदेवा आदि मौजूद रहे।
पुवायां में चली जेसीबी, तोड़े गए टीन शेड
पुवायां। पुवायां कस्बे में शाहजहांपुर रोड पर बुधवार शाम एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, सीओ बीएस वीरकुमार, ईओ धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण की जद में आए टिन शेड हटाए गए। कुछ दुकानों के आगे के चबूतरे भी तोड़े गए। निगोही और बंडा रोड पर बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाया जा सकता है।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों से प्रशासन ने की वसूली
तिलहर। अतिक्रमण हटाओ अभियान की निगरानी को लेकर बुधवार देर शाम नगर पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा, सीओ अरविंद कुमार और थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह ने पुलिस बल के साथ बुधवार रात करीब आठ बजे नगर की मुख्य बाजार में निरीक्षण किया। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सात व्यापारियों से 4000 रुपये वसूल किया। टीम की व्यापारियों से नोकझोंक भी हुई। संवाद
अतिक्रमण हटाने के लिए किया गया चिह्नीकरण
निगोही। शाहजहांपुर-पीलीभीत हाईवे मार्ग पर निगोही कस्बे में अतिक्रमण चिह्नित किया गया। बुधवार शाम करीब पांच बजे तिलहर एसडीएम रश्मिकृष्णा, सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय में ईओ अवनीश गंगवार से अतिक्रमण के संबंध में चर्चा की। इसके बाद अधिकारियों ने विकास खंड गेट से पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की कोठी तक मार्ग के दोनों ओर माप कराई। नाली न मिलने पर अधिकारी माथापच्ची करते रहे। एसडीएम ने कहा कि बगैर भेदभाव जल्द अतिक्रमण हटाया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी पर मनमानी का आरोप लगा मंत्री को भेजा पत्र
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के व्यापारियों और लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भेजा है। व्यापारियों ने कहा कि स्टेट हाईवे के दोनों ओर फुटपाथ और नाली को मिलाकर करीब 14 मीटर चौड़ाई में लोनिवि का अतिक्रमण है। अब आबादी के बीच हाईवे के दोनों ओर 60-60 फिट जमीन खाली करने के नोटिस चस्पा किए गए हैं। लोगों ने जितिन प्रसाद से सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेने की अपील की है। व्यापारी कौशलेंद्र सिंह रघुवंशी, राकेश कुमार पांडेय, अखिलेश गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, अंकित गुप्ता, बृजेश गुप्ता, मनोज कुमार पांडेय, सुधीर गुप्ता, मनोज गुप्ता, अजय वर्मा व शिवशंकर दीक्षित आदि ने पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें