फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाशय पर अवैध कब्जे के कारण रास्ते में भर रहा गंदा पानी

विज्ञापन
गांव बेला छेदा में कीचड़ और गंदे पानी के बीच से स्कूल जाते बच्चे - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। गांव बेला छेदा में तालाब पर अवैध कब्जे के चलते मुख्य मार्ग पर पानी और कीचड़ भरने से स्कूल जाने वाले बच्चों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गांव बेला छेदा के बटेश्वर दयाल, हिमांशु सहित कई लोगों ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि गांव में खलिहान, जलाशय और होलिकादहन स्थल पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। गांव के घरों का गंदा पानी जलाशय में जाता था। अवैध कब्जे के कारण पानी रास्ते में भर रहा है, इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी रास्ते से गांव के बच्चे प्राथमिक स्कूल भी जाते हैं। पहले भी कई शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों की काफी समय पहलेे आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत पर एसडीएम ने जांच कराई थी। जांच में खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने की बात सामने आई थी। अवैध कब्जेदारों के खिलाफ 29 जुलाई 2019 को पुवायां थाने में दस कब्जेदारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन स्थित जस की तस है।
विज्ञापन

खलिहान की कुछ भूमि पर लोगों के मकान बने हैं। अवैध कब्जेदारों के खिलाफ पुवायां थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी और दस कब्जेदारों के खिलाफ तहसीलदार पुवायां के न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। -सुशांत श्रीवास्तव, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें