फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बार संघ महामंत्री पर हमला करने वालों को जल्द भेजें जेल

Fri, 22 Nov 2024 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में सीओ को ज्ञापन देते वकील। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। तहसील बार एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को एसडीएम और सीओ को ज्ञापन देकर एसोसिएशन के महामंत्री पर हमला करने वालों को जेल भेजने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि 16 नवंबर को बार एसोसिएशन के महामंत्री बंडा निवासी कुमार गौरव शुक्ला की जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे थे। मना करने पर उन पर फावड़े से हमला कर दिया, जिसमें कुमार गौरव को काफी चोट आई हैं। उनका बरेली में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। महामंत्री और उनके परिजनों को आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

घटना से बार एसोसिएशन के सदस्यों में गहरा रोष है। कहा कि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं किए गए तो तहसील बार एसोसिएशन के साथ ही जिले भर के वकील हड़ताल करने पर बाध्य होंगे, इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने के समय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील पाठक, सुधीर त्रिवेदी, दशरथ लाल वर्मा, विनय वाजपेयी, आज्ञाराम शर्मा, नरेंद्र शुक्ला एडवोकेट, अग्निवेश शुक्ला, सुबोध कनौजिया, अमर शुक्ला सत्यम सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें