कांट में प्रदर्शन के बाद सीओ को ज्ञापन देते हिंदू शेर सेना के पदाधिकारी। संवाद
कांट। वार्ड नंबर चार में प्रतिबंधित मांस पकड़े जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न करने पर राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के पदाधिकारियों ने रोडवेज बस अड्डे के सामने प्रदर्शन किया। जोरदार नारेबाजी करते हुए एसपी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी सीओ सदर ज्योति यादव को साैंपा। 18 नवंबर को पुलिस ने एक दुकान से छापा मारकर मांस बरामद किया था, जो प्रतिबंधित पशु का होने की संभावना के चलते जांच के लिए भेजा गया था। पदाधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि मांस के नमूने को बदलने का भी प्रयास किया गया है। घटना की जांच कराई जाए। इस दौरान राजेश अवस्थी, हिमांशु अग्निहोत्री, विवेक सिंह, आदेश, सचिन शर्मा, सत्यम दीक्षित, राहुल शुक्ला, आकाश आदि मौजूद रहे। संवाद