फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी को चाहिए महिला सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान को लेकर अब चार दिन शेष रह गए हैं। चुनाव प्रचार में भी तेजी पकड़ ली है। वहीं दूसरी ओर मतदाताओं भी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। वह चुपचाप अपने मत का प्रयोग करने के लिए तैयार हैं। बुधवार को आधी आबाद की नब्ज टटोलने के लिए अमर उजाला की ओर से हुए वर्चुअल संवाद में महिलाओं ने रोजगार, महिला सुरक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और जाम के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों का लंबे समय से समाधान नहीं हो पाया। इनका समाधान हो तो शहर की तस्वीर चमकें।
विज्ञापन

---------
महंगाई पर नियंत्रण हो
-वर्तमान में महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। महिलाओं की रसोई का बजट बिगड गया है। इस पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। विधानसभा चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे, जो जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहे। जाम की समस्या का समाधान भी होना चाहिए। शहर की सड़कों को गंदगी मुक्त् कर सकें। - संगीता तिवारी, शिक्षिका
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाए
-जनपद में मेडिकल कॉलेज बनने के बाद स्वास्थ्य कुछ बेहतर हुई हैं। लेकिन, अभी बहुत ही सुधार की जरूरत है। गंभीर परेशानी होने पर दिल्ली, बरेली और लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। जनता की इस समस्या के समाधान के लिए बेहतर स्वास्थ सुविधाओं पर फोकस करने की जरूरत है। सरकार को होम्योपैथिक पद्घति को लेकर कुछ करना चाहिए। -डॉ. आंचल कौशल
विज्ञापन

नगर निगम बनने के बाद भी सड़कों की हालत खराब
-शहर के चौक मोहल्ले की सड़कों की हालत काफी ज्यादा खराब है। नगर निगम होने के बावजूद सड़कों में गड्ढे होने के चलते पानी भरा रहता है। हमारे घर के पास भैंसों के गोबर की वजह से लोग काफी परेशान हैं। गोबर के कारण लोग फिसल कर चोटिल हो जाते हैं। महिला थाने पर सिर्फ दहेज उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई होती है। महिला की दूसरी परेशानी के लिए उन्हें दूसरे थाने में जाना पड़ता है। - डॉ. नमिता सिंह
महिला सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा
-वर्तमान समय में हर उम्मीदवार बेहतर कानून व्यवस्था देने की बात कर रहा है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बातें तो बहुत होती है, लेकिन इस पर अमल कितना होना होता है। सरकार कोई भी हो। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस करना चाशिए। ऐसा माहौल बनाया जाए। जिससे आधी आबादी खुलकर सांस ले सकें। वर्तमान में सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। -स्मिता सक्सेना, प्रधानाचार्य
गांवों की महिलाओं की हालत में हो सुधार
-गांव की सड़कों की हालत काफी ज्यादा खराब है। वहां पर बिजली, पानी समेत कई दि7क्कते हैं। महिलाओं की काफी ज्यादा हालत खराब है। ग्रामीण इलाकों की महिलाओं की हालत सुुधारने के लिए काफी प्रयास किए जाने की जरूरत है। शहरीं क्षेत्र में जाम की दिक्कत का समाधान लंबे समय से नहीं हो पा रहा है। इस ओर हमारे जन प्रतिनिधि को ध्यान देने की जरूरत है। - ज्योति गुप्ता, व्यापारी
समाज और देश की सुरक्षा करने वाले को देंगे वोट
-वोट मांगने आने वाले नेता कई तरह के वादे कर रहे हैं, लेकिन वोट देश और समाज के बारे में सोचने वाले व्यक्ति को ही देंगे। युवाओं को रोजगार देकर उनके भविष्य को सुरक्षित करना बेहद महत्वपूर्ण है। देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले की सरकार ही बनाएंगे। आधी आबादी की सुरक्षा सर्वोपरि है। इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखकर वोट दिया जाएगा। - सरिता वाजपेयी, कवयित्री
बेटी और बेेटे के बीच फर्क खत्म हो
-बेटी और बेटे के बीच के फर्क को कम करने की जरूरत है। जब बेटियां नहीं होंगी तो बेटों की परिकल्पना करना मुश्किल होगा। इसलिए बेटियों की इज्जत करने वाली सरकार को ही महिलाएं वोट दें। बेटियों को सशक्त और रोजगार देने वाले को ही वोट देंगे। हमें पहली बार वोट देने का मौका मिल रहा है। ऐसे में पहला वोट अच्छी सरकार के गठन के लिए दिया जाएगा। -रूपम, ताइक्वांडो खिलाड़ी
बेटियों की शिक्षा को मिले प्रोत्साहन
-शिक्षा को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। समान रूप से विकास कराने वाले को ही विधायक बनाएंगे। समाज के हर तबके को बिना भेदभाव के मुख्य धारा में लाने की जरूरत है। महिलाओं की हालत में सुधार करने के लिए सरकारी योजनाओं को चलाए जाने की जरूरत है। इसलिए एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति को वोट देंगे। -कहकशां सुलेमान, वाणिज्यकर निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें