कांट स्थित जीआईसी में छात्र को प्रमाणपत्र देते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत : आयोजक
कांट। जीआईसी में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के बाद ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की पहली किस्त के प्रमाणपत्र वितरित किए।
विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों के बैंक खाते शून्य बैलेंस पर खुलवाए गए हैं और छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे उनके खातों में भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में बाउंड्रीवाॅल, टायलीकरण और अन्य कार्य कराए गए हैं। जर्जर 26 विद्यालयों के पुनर्निर्माण को स्वीकृति मिली है।
कांट और सेहरामऊ दक्षिणी में करीब पांच-पांच करोड़ रुपये की लागत से कस्तूरबा आवासीय विद्यालय और कांट में 43 करोड़ रुपये की लागत से सर्वोदय आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य संजय मौर्य, सुरेंद्र पाल सिंह, पंकज कुमार समेत शिक्षक मौजूद रहे। संवाद