फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: सतीशचंद्र मिश्रा बोले- सरकार बनाने के लिए सपा-भाजपा मिलकर कराती है दंगे, 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हुई हत्या

Thu, 16 Dec 2021 05:49 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर

सार

सतीशचंद्र मिश्रा गुरुवार को पुवायां के रामलीला मैदान में सुरक्षित सीटों की मंडलस्तरीय जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों की तरह हर जाति, धर्म के लोगों को डरा रही है।
विज्ञापन
सतीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने एक जनसभा में कहा कि सपा और भाजपा मिलकर दंगे कराती है, ताकि लोग आपस में लड़ें और इनकी सरकार बनती रहे। भाजपा के लोग धर्म का चोला ओढ़कर अधर्म का काम कर रहे हैं। आगामी चुनाव में जनता दोनों की पार्टियों को उनकी सही जगह पर पहुंचा देगी।

विज्ञापन


सतीशचंद्र मिश्रा गुरुवार को पुवायां के रामलीला मैदान में सुरक्षित सीटों की मंडलस्तरीय जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों की तरह हर जाति, धर्म के लोगों को डरा रही है। भाजपा के शासन में पांच सौ से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या हुई और सौ से ज्यादा एनकाउंटर किए गए। 

शादी होने के कुछ ही दिन बाद निर्दोष खुशी दुबे को जेल में डाल दिया गया और डेढ़ साल बाद भी वह जेल से बाहर नहीं आ सकी हैं। इसका कारण है मुख्यमंत्री खुद इस मामले को देख रहे हैं और जमानत नहीं होने दे रहे हैं। भाजपा ने महिला सुरक्षा, किसानों की आय दुगनी करने, बेराजेगारों को रोजगार देने सहित सबसे ज्यादा झूठे वायदे किए। 
विज्ञापन


एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में हर दो घंटे में एक महिला से दुष्कर्म की घटना हो रही है। सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि किसानों की आयु दुगनी करने का वायदा करने वालों ने लखीमपुर में किसानों को कुचल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें