फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा ने किया बंद : लीलावती

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मंगलवार को जीआईसी मैदान पर आयोजित समाजवादी पार्टी महिला सभा के सम्मेलन में महिला - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी महिला सभा के सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को खिरनीबाग स्थित जीआईसी (रामलीला) मैदान में हुआ। मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी रहीं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा सरकार में अखिलेश यादव ने जितने भी लाभकारी योजनाएं जनता को दी थी। वर्तमान की भाजपा सरकार में उन सभी योजनाओं को बंद कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए 2022 में सभी को एकजुट होकर सपा के पक्ष में मतदान करना होगा।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का मंच पर जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा के नेतृत्व में 51 किलो की फूल माला पहनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा, सलोना कुशवाहा, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, सपा महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, विकास चंद्रा समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें