फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर छात्र घायल, रेफर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। गांव बीरमपुर के प्राथमिक स्कूल के समीप लटक रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर स्कूल का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे यहां सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गांव बीरमपुर निवासी राजकुमार का नौ साल का बेटा शिशुपाल गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। सोमवार को शिशुपाल मध्यावकाश के दौरान स्कूल में बच्चों के साथ गेंद खेल रहा था। तभी गेंद स्कूल में बने शौचालय की छत पर चली गई। गेंद को उतारने के लिए शिशुपाल छत पर चढ़ गया।
छत से नीचे उतरते समय समीप लटक रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से शिशुपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन स्कूल पहुंच गए। शिशुपाल को तिलहर सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षामित्र शरीफ अहमद ने बताया कि विद्यालय के ऊपर झूल रहे तारों को ठीक कराने के लिए प्रधानाध्यापक मनोज कुमार कई बार लिखित रूप से खंड शिक्षा अधिकारी तथा विद्युत निगम को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक विभागीय अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली है।
इसके कारण यह घटना घटित हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए घटना के लिए उन्हें पूरी तरह से दोषी ठहराया। प्रधानाध्यापक ने तत्काल लाइन को दुरुस्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें