फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोहन और सूरज को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
पुवायां के राजकीय पॉलीटेक्निक में अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं। स्रो
विज्ञापन
पुवायां। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक, पुवायां में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा प्रमाणपत्र और अंकपत्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने प्राेजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया। इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में रोहन मिश्रा, सोमेश प्रताप सिंह, प्रांजल वर्मा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सूरज कुमार, विभम कुमार वर्मा, हिमांशु मिश्रा के क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रहने पर शील्ड प्रदान की गई।
संस्था में वर्ष 2020 के पासआउट छात्र आशीष कुमार और शाइनी कैथवर को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। आशीष कुमार भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट और शाइनी कैथवर निजी क्षेत्र की कंपनी में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के विभागाध्यक्ष हिमांशु भास्कर और विशिष्ट अतिथि बीएसएनएल के उपमंडल अभियंता अमजद ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ने छात्र-छात्राओं के रचनात्मक और तकनीकी नवाचार की सराहना की और भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सोनिया माथुर ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। आयोजन में आकांक्षा सिंह, शाहरुख बेग, मृत्युंजय कुमार मौर्य, रीतेश वर्मा, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन गणेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें