फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन : राजेश्वर अध्यक्ष और राहुल देव महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
तिलहर तहसील में समर्थकों से ​घिरे बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शनिवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। वोटों के आधार पर अध्यक्ष पद के लिए राजेश्वर यादव और महामंत्री पद पर राहुल देव सागर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव के नतीजे आते ही वकीलों में खुशी का माहौल बन गया और उन्होंने निर्वाचित पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी श्रीचंद्र मिश्रा, जितेंद्र गंगवार, अशोक साहू, नजर हुसैन और सुरेश चंद्र गुप्ता की देखरेख में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान के तुरंत बाद मतगणना कराई गई। घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए राजेश्वर यादव को 150 मत प्राप्त हुए। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र प्रताप को 42 वोटों से हराया। महामंत्री चुने गए राहुल देव सागर को 81 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ज्ञानेंद्र प्रकाश 63 वोट हासिल कर सके। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने अरुण कुमार सिंह को 142 मत प्राप्त हुए।
इसी प्रकार कोषाध्यक्ष चुने गए महेश कुमार भारती को 153 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शिवकुमार को अपेक्षाकृत कम मत मिले। परिणाम घोषित होते ही निर्वाचित पदाधिकारियों का वकीलों ने स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र गुप्ता, जय ओम भारती, अक्षय यादव, कुलदीप गुप्ता, राजीव सिंह चौहान आदि तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें