फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज के चालक व परिचालक को पीटा, हंगामा

Mon, 23 Dec 2024 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम के चालक उमेश मिश्रा को निगोही के चेना रुरिया गांव के पास कुछ लोगों ने घेरकर पीट दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उनकी तहरीर पर निगोही थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

निगोही के मौलाना अब्दुल कलाम नगर निवासी उमेश मिश्रा परिवहन निगम में चालक के पद पर कार्यरत हैं। 20 दिसंबर को बरेली से पुवायां आते समय रास्ते में ग्राम चेना रुरिया के पास शाम करीब सात बजे सर्वेश ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर बस से खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी।
उसने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। परिचालक विजय मिश्रा ने बचाने का प्रयास किया तो उनसे भी मारपीट की गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। परिचालक की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। तब आरोपी मौके से भाग गए। विवाद के चलते गाड़ी भी समय से नहीं पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें