फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा में अनियंत्रित कार खाई में गिरने से रोजगार सेवक सहित दो लोगों की मौत

विज्ञापन
गांव बिरहना बुजुर्ग निवासी मोहम्मद रियाज का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। ब्लॉक से अपने गांव बिरहना बुजुर्ग जा रहे प्रधान पति की कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गांव के रोजगार सेवक सुजीत कुमार और गांव के ही रियाजू की हादसे में मौत हो गई। प्रधान पति अरविंद कुमार सहित तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गाव बिरहना बुजुर्ग की प्रधान के पति अरविंद कुमार मंगलवार को कार से गांवसभा के कार्य से बंडा के ब्लॉक कार्यालय आए थे। देर शाम अरविंद कुमार, गांव के रोजगार सेवक 36 वर्षीय सुजीत कुमार, गांव के ही मोहम्मद रियाज, सुनील कुमार, राजेश कुमार के साथ घर लौट रहे थे। बंडा से करीब चार किमी दूर गांव भौरखेड़ा खुर्द के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार लोगों को बाहर निकाला।
सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। इस बीच सुजीत कुमार और मोहम्मद रियाज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल अरविंद कुमार, सुनील और राजेश को बंडा सीएचसी भेजा गया, जहां से उनको जिला अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टर ने सुनील की हालत ज्यादा गंभीर बताई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं। बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजे जाएंगे। सुजीत की मौत से पत्नी अलका रानी, 11 वर्षीय पुत्र अनुभव और पुत्री नैना सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव बिरहना बुजुर्ग निवासी रोजगार सेवक सुजीत कुमार का फाइल फोटो- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें