फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कंटेनर की टक्कर में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात ट्रक और कंटेनर की टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

जिला बरेली के गांव ममई निवासी 32 वर्षीय श्यामवीर ट्रक चालक है। बृहस्पतिवार रात वह बरेली के भोजीपुरा निवासी हेल्पर श्रीराम के साथ लखीमपुर से बरेली जा रहा था। श्यामवीर के ट्रक के आगे एक कंटेनर चल रहा था। खुटार गोला मार्ग पर कोचर फार्म के पास कंटेनर के आगे अचानक एक छुट्टा पशु आ जाने के कारण चालक ने ब्रेक लगा दिए। कंटेनर के पीछे ट्रक लेकर चल रहा श्यामवीर ट्रक को कंट्रोल नहीं कर सका और ट्रक कंटेनर में पीछे जा टकराया।
आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने श्यामवीर और श्रीराम को खुटार सीएचसी भिजवाया। वहां श्यामवीर को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर श्यामवीर के परिवार के लोग शुक्रवार सुबह सीएचसी पहुंचे। श्यामवीर की पत्नी सपना देवी, पुत्री संतोषी का रो-रोकर बुरा हाल है। कंटेनर चालक वाहन लेकर भाग गया। इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें