फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक : सुबह दौड़ लगाने निकले छात्र की कार से कुचलकर मौत, परिजन ने लगाया जाम

विज्ञापन
शाहजहांपुर के हरदोई रोड पर हादसे के बाद जाम लगाए मृतक शीबू के परिजन साथ में क्षेत्र के लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर दौड़ने के लिए निकले दो छात्रों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। गुस्साए परिवार वालों ने पुलिस पर कार चालक का बचाव करने का आरोप लगाते हुए गांव गुवांरी के पास शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। तब करीब एक घंटे के बाद जाम खुल सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां की ओर से घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के गांव गुवांरी निवासी शीबू (17) पुत्र शिवनंदन कक्षा नौ का छात्र था। वह अपने दोस्तों के साथ रविवार को सुबह रोजाना की तरह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। सुबह करीब साढ़े चार बजे हरदोई की ओर से आ रही अर्टिगा कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में शीबू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त हिमांशु (14) पुत्र रजनीश निवासी गांव गुवांरी मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर काफी देर के बाद पुलिस पहुंची।
मृतक के परिजन का कहना है कि रोजा पावर प्लांट के कर्मचारियों ने हादसा होते देखा है। कर्मचारियों से पूछताछ की जाए। इस पर पुलिस ने जब इनकार किया तो परिवार वालों ने शव को बीच रोड पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन रजितराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उनकी परिजन से नोकझोंक होने लगी। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी सरवरण टी. आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने बमुश्किल परिवार वालों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शीबू की मां उषा देवी की ओर से घटना की तहरीर दी गई है। शीबू अपने तीन भाइयों सुधीर, हरपूजन, अमित में सबसे छोटा था। हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हरदोई रोड पर थाना रामचंद्र मिशन अंतर्गत दौड़ लगाने के लिए निकले एक युवक को कार ने टक्कर मार दी थी। परिवार वालों ने हादसे के बाद जाम लगा दिया था। बाद में समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया गया। मामले में मां की ओर से अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- सरवरण टी., सीओ सिटी शाहजहांपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें