फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वर्षा के बाद जिले की नदियों में बढ़ने लगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर पश्चिम -मध्य उत्तर प्रदेश में हुई भारी वर्षा के कारण जिले से होकर बहने वाली नदियों में उफान आने लगा है। हालांकि गंगा अभी अपने पेटे में बह रही है, लेकिन रामगंगा समेत गर्रा, खन्नौत आदि नदियां फैलाव लेने लगी हैं।
विज्ञापन

कालागढ़ बांध के अधिशाषी अभियंता के स्तर से मुरादाबाद, बरेली और कानपुर मंडल के सिंचाई विभाग से जुड़े अधिशासी अभियंताओं को जारी किए अलर्ट में रामगंगा के तटीय गांवों में बाढ़ की आशंका जताई गई है। एक्सईएन (सिंचाई विभाग) सुनील कुमार भास्कर ने बताया कि हरिद्वार से गंगा में मंगलवार सुबह तक 3.72 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी की निकासी हो रही थी, जो दोपहर में घटकर 2.91 लाख क्यूसेक हो गई।
उन्होंने बताया कि जनपद में कलान के भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर अभी सामान्य है, क्योंकि नरौरा बैराज से केवल 35 हजार क्यूसेक पानी निकल रहा है, लेकिन रामगंगा में हरेली, किच्छा, खो आदि पहाड़ी नदियों का पानी भी आ रहा है। इसलिए जैतीपुर से परौर होते हुए अल्हागंज क्षेत्र तक रामगंगा बीते चौबीस घंटे में लगभग 50 सेमी बढ़ चुकी है।
विज्ञापन

एक्सईएन भास्कर के अनुसार रामगंगा के जलस्तर में अगले चौबीस घंटे तक वृद्धि जारी रहेगी, लेकिन तटवर्ती गांवों में बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। इधर, शहर के समीप गर्रा ड्यूनी डाम से छोड़े गए 39 हजार क्यूसेक पानी के कारण लगभग एक मीटर बढ़ गई है और खन्नौत भी अब दोनो तटों पर फैलाव लेने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें