फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: थाने के सामने हुए बवाल में 200 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट, वीडियो से किए जा रहे चिह्नित

Mon, 15 Sep 2025 12:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में आपत्तिजनक पोस्ट के बाद शुक्रवार को आक्रोश भड़क गया था। रात में एक समुदाय के लोगों ने थाने के गेट पर जमकर हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
यह तस्वीर शनिवार की है। फोर्स के साथ पुलिस अफसरों ने पैदल मार्च किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में धार्मिक किताब पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के विरोध में थाना सदर बाजार गेट पर उपद्रव करने वाले 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस ने आरोपी बहादुरगंज निवासी केके दीक्षित को हिरासत में ले लिया था। देर रात थाना सदर बाजार गेट पर पहुंचे एक समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद हुए बवाल के बाद पूरी रात पुलिस सड़कों पर गश्त करती रही थी। 

यह भी पढ़ें- UP: माथे पर तिलक... हाथ से रिस रहा था खून, मुंह और कान में भर गई थी मिट्टी; 20 दिन की बच्ची को जिंदा दफनाया
विज्ञापन


महिला समेत दो आरोपियों को भेजा गया जेल 
उसी दिन लुबिना जिआ ने केके दीक्षित की पोस्ट को शेयर करते हुए देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। शनिवार को पुलिस ने महिला के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी केके दीक्षित व लुबिना जिआ को जेल भेज दिया था, साथ ही दो अन्य लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट की गई। इधर, सदर थाने के बाहर उपद्रव करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 

एसपी ने जनता से की ये अपील 
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 150-200 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्हें वीडियो के आधार पर चिह्नित किया जाएगा। एसपी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग जिम्मेदारी के साथ करें। समाज में अशांति या भ्रम फैलाने वाली अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं अथवा आपत्तिजनक पोस्ट न तो स्वयं बनाएं और न ही किसी अन्य की पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा करें। 

यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी के घर पर हमला: हमलावरों को पाताल से भी खोज निकालेंगे, CM योगी के ओएसडी ने जगदीश पाटनी को दिया भरोसा

सौहार्द की ओर लौटने लगा शहर
धार्मिक पुस्तक पर पोस्ट के बाद गर्माया माहौल फिर सौहार्द की ओर फिर से लौटने लगा है। रविवार को स्थिति सामान्य रही। लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब को दिखाते हुए स्थिति को संभालने में सहयोग किया। तिराहों- चौराहों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

एसपी ने रेलवे स्टेशन व संवेदनशील क्षेत्रों में किया भ्रमण
एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत के साथ रेलवे स्टेशन पर पैदल गश्त की। साथ ही नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें