फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। औषधि निरीक्षक की ओर से मिश्रीपुर चौराहा पर स्थित चमन मेडिकल स्टोर के स्वामी अरबाज खान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आरसी मिशन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। स्टोर में तलाशी के दौरान काफी मात्रा में नशीली दवाएं और बिना बिल के क्रय की गईं दवाओं की खेप बरामद हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा ने टीम के साथ मिश्रीपुर चौराहा पर स्थित चमन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। यहां फाॅर्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं की बिक्री की जा रही थी। तलाशी के दौरान स्टोर से नशीली दवाइयों की खेप बरामद हुई थी। इसके अलावा स्टोर स्वामी अरबाज खान विक्रय की गईं दवाइयों का बिल भी नहीं दिखा पाया था।
पूछताछ में उसने बताया कि ये दवाएं रईस और हिमांशु नाम का व्यक्ति दुकान पर दे जाता था। इसका भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से कर दिया जाता था। बरामद दवाओं के साथ संचालक अरबाज खान को आरसी मिशन पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया। बरेली से आए औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बरामद दवाओं के सैंपल लिए। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें