शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर दो दंपतियों के बीच मनमुटाव दूर किया गया। एक मामले में सामने आया कि पति और पत्नी एक-दूसरे पर शक करते थे। दूसरे मामले में पति शराब पीकर पत्नी को पीटता था।
रोजा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक दंपती की शादी को पांच साल हुए थे। बताया गया कि पति शराब पीने के बाद अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। दोनों के बच्चे की भी मौत हो गई थी। कुछ माह से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। अभी कुछ दिन पूर्व ही दोनों का मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा था।
दोनों पति-पत्नी को एक साथ बैठाकर वार्ता कराई गई। वहीं, मदनापुर थाना क्षेत्र के एक दंपती की शादी को तीन साल हुए थे। पति और पत्नी एक-दूसरे पर शक करते थे।
दोनों के बीच मनमुटाव होने पर मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलिंग के दौरान दोनों ने आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला लिया। प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि आठ पत्रावलियों पर सुनवाई की गई है। दो दंपती में समझौता हो गया है। संवाद