फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यूपी बोर्ड के मेधावियों को टैबलेट और 21-21 हजार रुपये देकर बढ़ाएंगे मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-टेन की सूची में जगह बनाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान बढ़ाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं के दस-दस विद्यार्थियाें को सूचीबद्ध कर उनका डाटा तैयार कर लिया है। शासन से निर्देश आते ही टैबलेट और 21-21 हजार रुपये देकर विद्यार्थियाें का मान बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं का परिणाम जारी हो गया। सर्वाधिक अंकों को प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने टॉप-टेन की सूची में जगह बनाई। 10वीं व 12वीं के टॉपर विद्यार्थियाें को अच्छे अंक हासिल करने पर जिले पर प्रोत्साहन राशि और टैबलेट आदि देने के निर्देश दिए गए थे। माध्यमिक शिक्षा विभाग को शासन से 20 टैबलेट प्राप्त हो गए हैं।
इसके बाद उन्होंने टॉपरों का डाटा का खाता नंबर, परीक्षा में प्राप्त अंक और प्रतिशत आदि को निकालकर सूचीबद्ध कर लिया। मेधावियों को टैबलेट, 21 हजार रुपये, प्रशस्तिपत्र और प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। शासन से अभी तिथि नहीं आने के कारण कार्यक्रम फाइनल नहीं हो सका है। संभावना है कि लखनऊ में जब सीएम होनहारों को सम्मानित करेंगे, उसी दिन जिला स्तर पर भी कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन

-
राज्यस्तर पर होगा सम्मान
कर्नल एकेडमी ग्लोबल की छात्रा आयुषी मिश्रा को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उसने सीबीएसई बोर्ड में 12वीं में टॉप किया था। उसके नाम की सूची माध्यमिक शिक्षा विभाग को प्राप्त हो गई। आयुषी कुर्रियाकलां के रहने वाले पुनीत मिश्रा की बेटी हैं। वह केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि विनीत मिश्रा की भतीजी हैं।
विज्ञापन

-
-कार्यक्रम के लिए सारी तैयारी है। शासन से तिथि मिलने के बाद कार्यक्रम को कराया जाएगा।
हरिवंश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें