फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज के लिए तोड़ दिया रिश्ता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। कस्बे के एक ग्रामीण ने थाने में बदायूं के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटी की शादी बदायूं के हजरतपुर क्षेत्र के रहने वाले अरुण के साथ तय की थी। पिछले साल 10 जुलाई को रोक की रस्म अदा की गई। करीब 50 हजार रुपया खर्च हुआ। पिछले साल दो अगस्त को गोद भराई के कार्यक्रम में करीब एक लाख 70 हजार रुपया खर्च हुआ। 20 अगस्त को लड़के के पिता राजकुमार का फोन आया। दुकान खोलने के लिए दो लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग की।
असमर्थता जताने पर शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद लड़के की शादी दूसरी जगह से कर दी गई। जानकारी होने पर जब उन लोगों से फोन पर दिए गए रुपये व ज्वैलरी को वापस करने की मांग की तो वे लोग जैतीपुर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाॅक परिसर में बातचीत के दौरान रुपया व ज्वैलरी वापस करने से मना कर दिया। शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने राजकुमार, अरुण, सुनीता, अनिल, सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें