फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बादलों के बीच निकली धूप, उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बादल के बीच तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम को बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। वायुदाब गिरा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है और आर्द्रता 67 प्रतिशत है। इससे मौसम शुष्क रहने के साथ उमस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 10 मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता का प्रतिशत कम होने से वातावरण में नमी की कमी है। पूर्वी हवा चल रही है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उमस का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें