फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिकवरी एजेंटों को धमकाया, दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Apr 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में ऋण वसूली के लिए तगादा करने गए बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकृत दो रिकवरी एजेंटों को बकायेदार ने जमकर धमकाया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला बक्सरिया निवासी प्रीतेश सक्सेना बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए देव फिनवेस्ट कंपनी की ओर से ऋण वसूली के लिए अधिकृत हैं। वह अपने साथी मुदित वर्मा निवासी हद्दफ चौकी थाना सदर बाजार के साथ गांव मिश्रीपुर निवासी विशाल कुमार के घर ऋण के यहां तगादे के लिए गए थे।
आरोप है कि विशाल ने अपने एक साथी मोहल्ला सरायकाइयां, थाना रामचंद्र मिशन निवासी विवेक सिंह को बुला लिया और गालीगलौज करने लगा। इसके बाद दोनों बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा मिश्रीपुर पहुंचे। यहां भी गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में विशाल और विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें