भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में 20 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार किया है। पति और सास को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी मोहम्मद रफी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सैनुम का निकाह नौ नवंबर 2024 को रईस निवासी ग्राम साजनपुर थाना पाली जनपद हरदोई के साथ किया था।
शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 20 मार्च को सुबह आठ बजे ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को मारकर फंदे से लटका दिया। पुलिस ने मामले में रईस, ससुर नसीम, सास सबक निशा, जेठ नफीस, जेठानी आसमा, देवर मुईन, हफीज तथा ननद नूरजहां के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
मामले में पति रईस और सास शबरूनिशा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को ससुर नसीम खां को ग्राम कनेंग के स्मृति द्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद