फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभि में तीर लगते ही गिरा रावण, जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा मेला मैदान

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा के रामलीला में धू-धू कर जलता रावण का पुतला । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा नगर में चल रहे श्री रामलीला मेला में रविवार को भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारकर वध कर दिया। बाद में रावण के पुतले में आग लगते ही पुतला जल उठा। इस दौरान जय श्रीराम की जयकार से पूरा मेला मैदान गूंज उठा।
विज्ञापन

पंद्रह दिन से चल रहे श्री रामलीला मेला में भगवान श्री राम और रावण के बीच भीषण युद्ध का मंचन किया गया। अंत में भगवान श्री राम ने विभीषण की सलाह पर रावण की नाभि में बाण मारकर रावण का वध कर दिया। रावण दहन के साथ ही लोग भगवान श्रीराम की जयकार करने लगे।
मेला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि सोमवार को राजगद्दी निकाली जाएगी। इसके बाद भरत मिलाप की लीला का मंचन किया जाएगा। साथ ही मेला का समापन हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें