फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Sat, 07 Dec 2024 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/कांट। शादी का झांसा देकर एक युवक ने किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया। मां की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 29 नवंबर को थाने में तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने युवक पर उनकी 14 वर्षीय बेटी का अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने मामले की विवेचना शुरू कराई। किशोरी को बरामद करने के बाद उसके बयान दर्ज किए गए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले युवक ने उसे शादी का झांसा देकर फंसा लिया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी अजय निवासी ग्राम निजामपुर थाना शाहाबाद जिला हरदोई की तलाश शुरू की। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई। पुलिस ने अजय के साथ मनोज, उसकी पत्नी, सोनपाल और सुनील के नाम भी मुकदमे में बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें