फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतेल काट रही महिला से दुष्कर्म, विरोध पर मारा भाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पतेल काटने गई महिला के साथ रविवार की शाम करीब चार बजे गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी के साथियों ने उसके साथ मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना गढ़ियारंगीन क्षेत्र की महिला जंगल में पतेल काटने गई थी। गांव के युवक ने वहां पर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मौके पर आरोपी के साथी आ गए। आरोपियों ने महिला को भाला मारकर घायल कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पति को महिला ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची। जहां आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गढ़ियारंगीन थाना प्रभारी सुंदरलाल वर्मा ने बताया कि दो महिलाओं के बीच पतेल काटने को लेकर विवाद हुआ था। एक महिला ने दुष्कर्म की तहरीर दी है। दूसरा पक्ष भी तहरीर दे रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें