फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुग्रीव से मित्रता निभाने को राम ने किया बाली का अंत

विज्ञापन
शाहजहांपुर के खिरनी बाग रामलीला में शबरी भक्ति लाला मंचन करते कलाकार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में श्रीरामलीला मंचन व मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नवचेतना कला परिषद के कलाकारों ने शबरी द्वारा श्रीराम भक्ति, बालि वध, राम-सुग्रीव मित्रता की लीलाओं का मंचन किया। सोमवार को लीला में कलाकारों ने शबरी द्वारा श्रीराम की भक्ति का जीवन मंचन किया।
विज्ञापन

इसके बाद सुग्रीव के महाबली हनुमान को राम की परीक्षा लेने भेजने, भगवान और भक्त के अनूठे संगम, राम और सुग्रीव मित्रता के प्रसंग की लीलाओं को बड़ी ही सुंदरता के साथ प्रस्तुत किया। भगवान राम ने अपने मित्र को कष्टों से मुक्ति देने का वचन दिया और बालि का अंत किया। इसके बाद सुग्रीव द्वारा अपनी वानरसेना को एकत्रित कर माता सीता की खोज के लिए आदेश दिया।
हनुमान की चतुराई और जामवंत के बुद्धि विवेक द्वारा रामादल सागर तट पर पहुंचा। मंचन के बीच महाआरती हुई। इसमें डॉ. दिनेश सक्सेना, तृप्ति सक्सेना, नमिता सक्सेना, विजय तुली, कविता तुली, नारायन दास अग्रवाल, अजिता अग्रवाल, प्रमोद कपूर, नैना कपूर, गोपाल कृष्ण मेहरोत्रा, राममोहन अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, चारु गुप्ता, रोहित बहल, मणि बहल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें