फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी की शपथ के एक घंटे बाद बोरिया बिस्तर समेट लेंगे गुंडे : स्वतंत्र देव

विज्ञापन
खुटार में भाजपा प्रत्याशी चेतराम के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार/तिलहर (शाहजहांपुर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दस मार्च के बाद जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसके एक घंटे के अंदर ही प्रदेश में बचे छोटे गुंडे अपना बोरिया बिस्तर समेट लेंगे। स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को खुटार और तिलहर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के लिए डॉ. श्यामाप्रसाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने बलिदान दिया है। जनसंघ से जनता पार्टी और जनता पार्टी से भारतीय जनता पार्टी बेहद कठिन परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं के बलबूते यहां तक पहुंची है। बाद में भाजपा को 1984 में दो सीटें मिली थीं, तब अटल जी ने कहा अंधेरा छंटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज पूरे देश में कमल खिल रहा है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमें सांप्रदायिक कहा जा रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटाना, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाना, अपने को हिंदु कहना, हिंदुत्व की बात करना अगर सांप्रदायिकता है, तो हम सांप्रदायिक हैं।
सपा सरकार में बंद कमरे में दी जातीं थीं नौकरियां
खुटार/तिलहर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खुटार के मुख्य चौराहे के पास मैदान में प्रत्याशी चेतराम पासी और तिलहर में द रेनेसां एकेडमी के मैदान में भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला करते हुए कहा कि सपा शासन में नौकरियां सैफई बुलाकर बंद कमरे में दे दी जाती थीं। योगी सरकार में पांच लाख नौकरियां दी गईं हैं और भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। सपा का लक्ष्य गुंडों का कल्याण करना, गुंडो का उदय करना है, जबकि भाजपा का लक्ष्य गुंडागर्दी समाप्त करना और पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। सपा ने बिजली के लिए किसानों को तरसाया, किसानों की प्रगति रुकवा दी। पहले लोग कहते थे कि सौ में 15 पैसे का लाभ ही मिल पाता है, अब सीधे लाभार्थियों के खाते में सौ प्रतिशत लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी चाय बेचते थे, भंडारे से भोजन करते थे और धर्मशाला में रहते थे। आपके एक मत के कारण नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। रामलला 26 साल टेंट में रहे। अब दिव्य मंदिर में विराजेंगे। सुशासन की नींव रखी जा रही है, भ्रष्टाचार समाप्त हो रहा है। भाजपा सरकार में प्रदेश में गरीबों को 40 लाख मकान, दो करोड़ 61 लाख शौचालय, एक करोड़ 40 लाख बिजली कनेक्शन, छह करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ सभी किसानों को मिल रहा है। काशी में भगवान भोले नाथ के मंदिर के कारीडोर में लगे लोगों पर पुष्प वर्षा, उनके साथ भोजन, यह नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ ही कर सकते हैं। कोराना काल में केंद्र और प्रदेश सरकार ने लोगों को जो लाभ पहुंचाया वह सबके सामने है। सपा और बसपा कोई दल नहीं हैं, परिवारवादी पार्टी हैं।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता खुद को मोदी, योगी समझें और पार्टी प्रत्याशी चेतराम के लिए नहीं, अपने लिए इतनी मेहनत करें कि चेतराम की जीत प्रदेश भर में सबसे ज्यादा वोटों से हो। इससे पूर्व प्रत्याशी चेतराम, डॉ. विनोद तिवारी, केसी मिश्रा, रजनीश दीक्षित, बलवीर सिंह, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, खुटार के नगर पंचायत चेयरमैन अनुपम शुक्ला, ब्लाक प्रमुख नमित दीक्षित, विधानसभा संयोजक डॉ. सुधीर गुप्ता, अरुण शुक्ला, मुनेश मिश्रा, प्रवीण मिश्रा तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
वहीं तिलहर में भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा के साथ शिवकुमार पाराशरी, राजीव कश्यप, राजीव राठौर, देवेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, अरुण यादव चैनू, अभिनव शर्मा वीरू, विकास गुप्ता, सुनील गुप्ता, कमांडो अनिल सिंह, अशोक अग्रवाल, राम सिंह कुशवाहा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें