फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी प्रतिज्ञा: योगी के मुख्यमंत्री बनने पर ही दाढ़ी कटवाएंगे राजाराम, पढ़ें- उनके संकल्प का पूरा किस्सा

Fri, 11 Mar 2022 10:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर

सार

सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला झंडा कलां निवासी राजाराम नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर अपनी दाढ़ी और सिर के बाल कटवा चुके हैं। अब उन्होंने योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर ही दाढ़ी कटवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
शपथ लेने वाले राजाराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अलग-अलग रंग देखने को मिले, जिसमें विभिन्न दलों के समर्थकों ने अपनी-अपनी पार्टियों की जीत के लिए तरह-तरह की शर्ते लगाईं और संकल्प लिए। इनमें से ही एक हैं शाहजहांपुर जनपद के सदर बाजार क्षेत्र निवासी राजाराम। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर ही दाढ़ी कटवाने का संकल्प लिया है। लेकिन उन्होंने यह प्रतिज्ञा पार्टी के समर्थन के लिए नहीं बल्कि अपनी तंगी की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए की है।

विज्ञापन


नरेन्द्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर कटवा चुके दाढ़ी-बाल
सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला झंडा कलां निवासी राजाराम नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर अपनी दाढ़ी और सिर के बाल कटवा चुके हैं। अब उन्होंने योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर ही दाढ़ी कटवाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि योगी के मुख्यमंत्री बनने पर सरकार उनकी दयनीय दशा पर तरस खाते हुए प्रधानमंत्री योजना से आवास और पेंशन आदि लाभ दिलाएगी। गरीब तबके के राजाराम मोची का काम करके के जीवकोपार्जन करते हैं। उनकी पत्नी का निधन हा चुका है। दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा दीपू दिव्यांग है। इसलिए खुद पर बुढ़ापा हावी होने पर भी वह दिव्यांग बेटे का सहारा बने हुए हैं। 
विज्ञापन


राजाराम का छोटा बेटा प्रदीप पंजाब में मेहनत मजदूरी करता है। उसी के सहारे बाप-बेटे की आजीविका चल रही है, लेकिन न तो राजाराम ने कभी किसी सरकार से कोई योजना का लाभ मांगा और न ही सरकारी तंत्र ने किसी लाभार्थी योजना में उनका चयन किया। उन्होंने बताया कि मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर दाढ़ी कटवाने के बाद योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके फिर मुख्यमंत्री बनने पर दाढ़ी कटवाने का प्रण किया था, जो अब पूरा होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें