फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से शाम तक बारिश की झड़ी से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मंगलवार को हुई बारिश से टाउनहॉल रोड पर भरा पानी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह से शाम तक बूंदाबांदी और बारिश का दौर मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने से रात से छाईं काली घटाएं सुबह तक इतनी गाढ़ी हो गईं कि शाम जैसा नजारा बन गया। बाद में रिमझिम फुहारें गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे वातावरण में आर्द्रता बढ़ी तो नम हवा से अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन भर बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन शहर में कई निचले स्थानों की सड़कों और गलियों में जलभराव होने से देर तक आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

वायुदाब में कमी सोमवार शाम से होने लगी। इसलिए रात से बादल छाने शुरू हुए तो उमस से न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि, बीते दिन हुई बारिश के कारण आर्द्रता 80 फीसदी से अधिक होने के कारण पंखे ठंडी हवा देते रहे और लोगों को उमस का अहसास नहीं हुआ। सुबह लोग सोकर बाहर निकले तो आसमान चौतरफा काली घटाओं से घिर चुका था। सुबह दस बजे बादल इतने घने हो गए कि अंधेरा छाने लगा और इसी के साथ बूंदाबांदी होने लगी। कुछ ही देर में बारिश ने रफ्तार पकड़ ली।
हालांकि, दस मिनट बाद बारिश थम गई, लेकिन दो घंटे बाद फिर से बादल गाढ़े होने लगे और फुहारे गिरने लगीं। शाम सात बजे तक दस मिमी बारिश से आर्द्रता 92 प्रतिशत हो जाने से हवा ठंडी हुई तो वातावरण से उमस का पूरी तरह सफाया हो गया, लेकिन सड़कों ओर फुटपाथों पर जगह-जगह बारिश का पानी भर गया। रोडवेज स्टेशन परिसर में बने प्लेटफॉर्मों समेत वहां के ऑटो वाहन स्टैंड, टाउनहाल में कवि तिराहा, नगर निगम कार्यालय, कलक्ट्रेट के पीछे पुराने एसपी कार्यालय के सामने, बचत कार्यालय के पास, लकड़ी मंडी, टेलीफोन एक्सचेंज आदि कई स्थानों पर बारिश से देर तक जलभराव की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

हवा का दबाव सुबह से ही सामान्य से काफी कम बना हुआ है, लेकिन उस अनुपात में बारिश नहीं हुई। बैरोमीटर की रीडिंग देर शाम तक सामान्य से 27 अंक कम बनी रही। वायुदाब में कमी को देखते देर रात से बुधवार को सुबह तक तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

-डॉ. मनमोहन सिंह, मौसम वैज्ञानिक, गन्ना शोध परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें