फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा प्लेटफार्म देख डीआरएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
रोजा में निरीक्षण के दौरान निर्देशित करते डीआरएम अजय नंदन - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे के डीआरएम अजय नंदन मंगलवार ने काकोरी से रोजा तक निरीक्षण किया। उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले सभी रेलवे फाटक व पुलों का जायजा लिया। रोजा में साइडिंग पर प्लेटफार्म नंबर एक कच्चा देख नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीआरएम मुरादाबाद से काकोरी पहुंचे। वापसी में काकोरी से रोजा तक रेलवे लाइन, क्रॉसिंग गेट और पुलों का जायजा लिया। शाम 5:10 बजे उनकी स्पेशल ट्रेन रोजा आउटर पर रुकी। डीआरएम आउटर पर ही उतरकर रोजा साइडिंग ओर पहुंच गए। जहां पर एक नंबर प्लेटफार्म करीब 200 मीटर कच्चा बना हुआ था। इस पर नाराजगी जताई। इंजीनियर ने बताया कि प्रस्ताव गया है। बजट आते ही निर्माण करवा दिया जाएगा। डीआरएम ने रोजा रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन प्लेटफार्म का निरीक्षण किया, जिसको शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
मालगाड़ी चलाने पर भड़के डीआरएम
डीआरएम की स्पेशल ट्रेन रोजा से मुरादाबाद के लिए जाने के तैयार थी, लेकिन कंट्रोल के आदेश पर पहले मालगाड़ी को स्टेशन से गुजार दिया गया। इसको देखकर डीआरएम का पारा चढ़ गया। इस पर नाराजगी जताई। हालांकि डीआरएम की गाड़ी बाद में रवाना हुई। तब जाकर रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अभी स्पेशल रूप से ही चलेगी ट्रेनें
डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि उनका निरीक्षण ठीक रहा। काकोरी से रोजा तक सब कुछ ओके मिला है। यात्री ट्रेनों को सामान्य रूप से चलाए जाने के सवाल पर बताया कि इस पर रेलवे बोर्ड द्वारा ही निर्णय लिया जाएगा। सामान्य रूप से ट्रेनें चलने के बाद ही रोजा में ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें