तिलहर के बंथरा के समीप पिपरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास अप लाइन पर बीसीएम मशीन से होता मेजर मेंटेनें
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। गांव पिपरौली के समीप रेलवे क्रॉसिंग गेट की अप लाइन पर मेजर मेंटिनेंस का कार्य बुधवार को दो घंटे किया गया। इस दौरान क्रॉसिंग गेट बंद रहा और लोगों का आवागमन 331 बहादुरपुर हाल्ट रेलवे क्रॉसिंग और 329 बंथरा स्टेशन के समीप क्रॉसिंग से हुआ।
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ आशुतोष कुमार ने बताया कि गांव पिपरौली स्थित 330 रेलवे क्रॉसिंग गेट की अप लाइन पर मेजर मेंटिनेंस का कार्य 29 अगस्त से शुरू होना था, लेकिन बारिश आदि के कारण काम शुरू नहीं हो सका है। बताया कि बुधवार से बीसीएम मशीन से अपलाइन पर शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक 2 घंटे मेजर मेंटिनेंस का कार्य किया गया है।
बताया कि मेंटिनेंस का कार्य सात सितंबर तक जारी रहेगा। काम शुरू होने के बाद इस ओर से आने वाले लोगों के लिए 331 बहादुरपुर हाल्ट रेलवे क्रॉसिंग और 329 बंथरा स्टेशन के समीप क्रॉसिंग से आवागमन सुचारू रहेगा। संवाद