रोजा रेलवे स्टेशन पर मेडिकल ट्रेन का निरीक्षण करती मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक इंद्रजीत कौर
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रेलवे की मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक इंद्रजीत कौर शनिवार को वाया रोड पूर्वाह्न 11 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। उन्होंने सबसे पहले रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद फर्स्ट एड बॉक्स चेक किए। दवाइयों की एक्सपायरी डेट को देखा। फिर वह उत्तर रेलवे हेल्थ यूनिट पर पहुंची। जहां डिस्पेंसरी रूम, स्टोर रूम, ऑपरेशन रूम का जायजा लिया और अभिलेखों को देखा।
उसके बाद मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक इंद्रजीत कौर सड़क मार्ग से रोजा रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां उन्होंने मेडिकल ट्रेन का निरीक्षण किया। मेडिकल ट्रेन के अंदर उपकरण, ओपीडी देखी। दवाइयों की एक्सपायरी डेट चेक की। फिर उत्तर रेलवे हेल्थ यूनिट में डिस्पेंसरी रूम, स्टोर रूम, ओपीडी, रूम आज का निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. संजय राय, रामानंद यादव, रुकनुद्दीन, अनिल कुमार वशिष्ट आदि मौजूद रहे।