फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश से धंसा पुवायां-दातागंज स्टेट हाईवे... राहगीरों को खतरा

विज्ञापन
तिलहर-जैतीपुर हाईवे पर बारिश से कटान होने से धंसी सड़क। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर / जैतीपुर। पुवायां-दातागंज स्टेट हाईवे बारिश में धंसने लगा है। इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। तिलहर और नवादा के बीच सड़क की पटरी भी टूट गई है। कई स्थानों पर सड़क कटने से वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

फरवरी 2023 में तिलहर से जैतीपुर रोड के निर्माण कार्य को मंजूरी मिली थी। मार्च में निर्माण शुरू हो गया। मई 2024 में 22 किमी लंबी और सात मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण पूरा हुआ। करीब एक माह पहले तिलहर से नवादा के बीच बारिश से सड़क कटने लगी। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया।
इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने सड़क पर गड्ढों में मिट्टी डलवाकर खानापूर्ति कर दी। पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से फिर सड़क धंसने लगी है, बीच-बीच से सड़क पर खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। सड़क से रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क किनारे विद्युत पोलों की व्यवस्था भी नहीं है। इससे सड़क पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन


एक साल तीन माह में ही सड़क हुई खस्ताहाल
मई 2024 में सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन शुरू हुआ। लोगों का सफर आसान हो गया, लेकिन एक साल से कुछ अधिक समय में ही सड़क के हालात काफी बदतर हो गए। गांव नौगवां गोविंदपुर के पास सड़क गड्ढे होने के साथ धंस भी गई।

सड़क किनारे उगी झाड़ियों से भी सकता है हादसा
तिलहर-जैतीपुर हाईवे पर सड़क किनारे झाड़ियां उग आईं हैं। इसकी वजह से मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन दिखते नहीं हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। कार्यदायी संस्था इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

तिलहर से जैतीपुर के बीच सड़क बारिश में धंस गई है या उसमें गड्ढे हो गए हैं तो उसकी जल्द मरम्मत कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों को सड़क का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।
- रथिन सिन्हा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी खंड एक

तिलहर-जैतीपुर हाईवे पर बारिश से कटान होने से धंसी सड़क। संवाद- फोटो : संवाद

तिलहर-जैतीपुर हाईवे पर बारिश से कटान होने से धंसी सड़क। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें