फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां की प्रगति का नेवी में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन

विज्ञापन
पुवायां में प्रगति को सम्मानित करते दि सेक्रेड हार्ट एकेडमी के डॉयरेक्टर संजीव मेहरोत्रा। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। कहमारा रोड निवासी ब्रह्मानंद गुप्ता और ममता गुप्ता की पुत्री प्रगति गुप्ता ने नेवी में शॉर्ट सर्विस कमीशन में नियुक्ति के लिए परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इस पर प्रगति का सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हो गया है।
विज्ञापन

प्रगति की प्रारंभिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट एकेडमी से हुई। इसके बाद उन्होंने बरेली के एक कॉलेज से बीटेक कंप्यूटर साइंस से उत्तीर्ण कर नेवी में शॉर्ट सर्विस कमीशन पर नियुक्ति के लिए आवेदन किया।
प्रगति ने बताया कि वह 29 दिसंबर से केरल में होने वाले प्रशिक्षण में शामिल होंगी। शनिवार को सेक्रेड हार्ट एकेडमी के डॉयरेक्टर संजीव मेहरोत्रा ने प्रगति को स्कूल में मिष्ठान खिलाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य संध्या रानी अवस्थी सहित समस्त स्टाफ ने प्रगति को बधाई दी । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें