देवकली। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में मतदाताओं के दोहरे नामों का सत्यापन करने में नभीची गांव की प्रधान मुन्नी देवी समेत तमाम लोगो के नाम काट दिए गए। ग्राम प्रधान समेत गांव के रामसेवक शुक्ला ने बताया कि ग्राम प्रधान के पूरे परिवार सहित ग्राम पंचायत के 357 लोगों के नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से काट दिए गए।
बीएलओ से कहने पर वह इसे तहसील स्तर की गड़बड़ी बता रहे हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत चरकी देवरी, लालपुर आजादपुर, पड़री किशनपुर आदि कई ग्राम पंचायतों में वोट काटने से परेशान लोगों ने एसडीएम से मतदाता सूचियों का दोबारा सत्यापन कराने की मांग की है। संवाद