फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर पुवायां थाने पहुंचे हिंदू संगठनों के लोग

विज्ञापन
पुवायां इंस्पेक्टर से बात करते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। दूसरे समुदाय के युवक द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में चार दिन बाद भी किशोरी की बरामदगी न होने पर हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर नाराजगी जाहिर की। इंस्पेक्टर ने शुक्रवार शाम तक किशोरी की बरामदगी करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

सात नवंबर को नाबालिग किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक ले गया था। किशोरी के पिता ने उसी दिन थाने में तहरीर देकर शहजादे आलम, ताहिरा वानो, खिलौना, अजहर अली, सुहेल, गुलनाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन चार दिन बाद किशोरी का सुराग नहीं लगने से नाराज हिंदू संगठनों के तमाम लोग राजेश अवस्थी के नेतृत्व में हरेराम पक्का तालाब पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक से वार्ता की।
इंस्पेक्टर केबी सिंह ने शुक्रवार शाम तक किशोरी को बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। राजेश अवस्थी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। अगर दो दिन में किशोरी को बरामद करते हुए दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो थाने का घेराव और चक्का जाम करते हुए आंदोलन किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक ने दो दिन में किशोरी को बरामद करने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश अवस्थी, राहुल अग्निहोत्री, विशाल दीक्षित, रजत अग्निहोत्री, राजेश त्रिवेदी, अनमोल तिवारी, रोहित मिश्रा, वालेंद्र मिश्रा, आदर्श मिश्रा, सनी मिश्रा, मोनू रस्तोगी, अनुज मिश्रा, शिवम मिश्रा, सहज गुप्ता, मुन्ना बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें