फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग के कर्मचारियों ने संवर्गीय समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कृषि विभाग के कर्मचारियों ने वेतन विसंगति समेत विभिन्न संवर्गो की अन्य कई समस्याओं को लेकर बुधव? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृषि विभाग के कर्मचारियों ने वेतन विसंगति समेत अपने संवर्ग की समस्याओं को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष विजय गंगवार ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्राविधिक सहायक संवर्ग के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। न तो वेतन से जुड़ी विसंगतियां दूर की जा रही है और न ही अन्य समस्याओं पर गौर किया जा रहा है। ज्ञापन में अधीनस्थ कृषि सेवा संवर्ग की वेतन संबंधी कमियां दूर कराने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, ज्येष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति देने, कैश लेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने आदि मांगों का उल्लेख है। संघ के मंत्री अजय पटेल, अमन कुमार, बलवीर सिंह, डॉ. गुरुमुख ज्ञानी, सत्यवीर गंगवार, राधेश्याम, धनंजय यादव, सुदेश कुमार, नेत्रपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें