फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने किया बिजली उप केंद्र पर धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
पुवायां के बिजली उप केंद्र पर किसानों को संबोधित करते भाकियू किसान सरकार के अध्यक्ष पवन कश्यप - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुवायां के बिजली उप केंद्र पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप ने कहा कि पुवायां की कांशीराम कॉलोनी में बिजली नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां रहने वाले लोगों को बिजली कनेक्शन दिए जाने चाहिए। इसके अलावा बिजली कटौती से लोग त्रस्त हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
इस समय धान, गन्ना की फसल में सिंचाई की जरूरत है, लेकिन बिजली कटौती के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाना चाहिए। इस दौरान मंजीत सिंह राधेश्याम, राजवीर सिंह, दुर्वेश कुमार, अमर सिंह, संतोष सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे। एसडीओ रामाशंकर ने किसानों को समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें