फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अखिलेश को हिरासत में लेने का विरोध, छह घंटे डटे रहे सपाई

विज्ञापन
शाहजहांपुर में टाउन हॉल में शहीदों की प्रतिमाओं के सामने धरना देते सपा के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को सपाइयों ने टाउन हॉल स्थित शहीदों की प्रतिमाओं के पास छह घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इस बीच अखिलेश यादव को रिहा करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर आने के बाद दोपहर करीब 12 बजे जिलाध्यक्ष तनवीर खां टाउन हॉल स्थित शहीदों की प्रतिमाओं के सामने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय जाते समय अखिलेश यादव को हिरासत में लिया जाना लोकतंत्र और संविधान का अपमान है।
पूर्व एमएलसी अमित यादव, ज्योत्सना कश्यप, गायत्री वर्मा ने विचार रखे। शाम छह बजे धरने पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडेय ने सपा प्रमुख की रिहाई की जानकारी देकर धरना समाप्त कराया। इस मौके पर रणंजय सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, अतिउल्ला सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
तिलहर में भी सपा ने धरना दिया
तिलहर। सपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क के बाहर धरना देकर विरोध जताया। सपा नेता जयओम गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से नारेबाजी की। संवाद

सपा नेताओं को दिल्ली जाने से रोका
पुवायां। इंडी गठबंधन के दिल्ली में होने वाले आंदोलन में जाने की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर सोमवार रात पहुंची पुलिस ने उनको घर पर ही रहने की हिदायत दी। नेताओं का आरोप है कि उनको हाउस अरेस्ट किया गया है। गठबंधन का मंगलवार को दिल्ली में हल्ला बोल कार्यक्रम था। सपा नेता पुवायां के राजवीर सिंह, सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र वर्मा के गांव माधौपुर में पुलिस ने पहुंचकर उनको घर पर ही रहने के लिए कहा। राजवीर सिंह ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए डरती है, तब पुलिस को आगे करके लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास करती है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि किसी को हाउस अरेस्ट नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें