बिजली उपकेंद्रों पर लगाए जागरूकता वाले पोस्टर
प्रधानमंत्री की सोलर ऊर्जा के प्रति प्रोत्साहित करने वाली योजना का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। इसके लिए उपकेंद्रों पर जागरूक करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। जेई भी लोगों को सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
जिले में बढ़ी सौर पैनल के लिए जागरूकता
सौर ऊर्जा को लेकर लोग काफी जागरूक हुए हैं। विकास भवन, बाबा विश्वनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन समेत कई अस्पतालों और बड़े सरकारी भवनों में सोलर पैनल प्लांट लगे हैं। जहां पर बिजली का उत्पादन कर खर्च करने के साथ ही ग्रिड को सप्लाई भी करते हैं।
बिजली निगम के एसई जेपी वर्मा ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा। सोलर पैनल लगवाने के लिए अभी तक 85 लोगों ने आवेदन किया है।
परियोजना अधिकारी नेडा रामआधार रावत ने कहा कि उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगवाने के लिए अनुदान मिल रहा है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी को अभी गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुई है।