फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: शाहजहांपुर में दूसरे की जगह हाईस्कूल की परीक्षा देते दो सॉल्वर पकड़े

Fri, 01 Mar 2024 12:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

परीक्षा केंद्र सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में दो छात्रों के स्थान पर दो अन्य युवकों को परीक्षा देते हुए विद्यालय के आंतरिक सचल दल ने पकड़ लिया। दोनों युवक बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के भर्रामई स्थित सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देते दो युवकों को पकड़ लिया गया। आंतरिक सचल दल ने फोटो से चेहरा न मिलने पर उन लोगों को पकड़ा है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान और इंटर की लेखाशास्त्र व फारसी विषयों की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में दो छात्रों के स्थान पर दो अन्य लोग परीक्षा देते हुए विद्यालय के आंतरिक सचल दल द्वारा पकड़े गए।  दोनों युवक बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। 

केंद्र व्यवस्थापक प्रताप सिंह और गजेंद्र कुमार सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। थाना अध्यक्ष प्रभास चंद्र ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है।  वहीं डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि दोनों ही परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर बैठने वालों के पकड़े जाने का यह दूसरा मामला है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सचल दल सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकल के लिए बदनाम रहा है कलान
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर मिर्जापुर और कलान पहले काफी बदनाम रहा है। नकल के लिए क्षेत्र में दूसरे प्रदेशों तक के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने आते थे। नकल माफिया ठेके पर नकल कराकर पास कराने की जिम्मेदारी लेते थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में स्थिति में सुधार आया है। 

हालांकि बृहस्पतिवार को लगातार दूसरी बार परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए छात्रों के पकड़े जाने पर संदेह गहरा गया है। इसके पीछे रैकेट के संचालित होने की संभावना के दृष्टिगत माध्यमिक शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। कंट्रोल रूम के जरिये केंद्रों पर सख्ती से निगाह रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें