फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में बिहार के श्रमिकों से भरी निजी डबल डेकर बस खाई में पलटी, 40 श्रमिक घायल

विज्ञापन
बस यात्रियों को पुवायां भिजवाते पुलिसकर्मी - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बिहार के मोतिहारी से हरियाणा के अंबाला जा रही श्रमिकों से भरी एक निजी बस मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुवायां क्षेत्र में पुवायां-निगोही मार्ग पर खाई में पलट गई। बस में करीब 175 श्रमिक थे। इनमें से 40 श्रमिक घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने श्रमिकों को पुवायां के एक गेस्ट हाउस में रुकवाया है। घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम साढ़े सात बजे उदय बस सर्विस दिल्ली की एक निजी बस श्रमिकों को लेकर पुवायां-निगोही मार्ग पर जा रही थी। गांव नवाबपुर गंगा के पास बस निर्माणाधीन रोड पर अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस 108 सेवा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण कई निजी वाहनों को भी मौके पर मंगवा लिया और उनसे घायलों को पुवायां सीएचसी भिजवाया। करीब 40 यात्रियों को चोटें आईं हैं।
अन्य यात्रियों को पुवायां के एक मैरिज पैलेस में पहुंचाया गया। पुलिस ने यात्रियों के भोजन आदि की व्यवस्था कराई और यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर रुकने को कहा। सीओ बीएस वीरकुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और पुलिस को यात्रियों का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हादसे में बिहार के जनपद मोतिहारी के थाना डुमरियागंज के गांव समुआपुर के मिश्रीलाल, मिश्रीलाल की पत्नी रिंकू देवी, जमुनानगर के मुन्ना साहनी, रूमनगर के दयानंद, थाना ढका के गांव जादौपुर के राजकुमार, थाना गोविंदगंज के गांव हरेराज के राजकुमार, थाना कल्यानपुर के गांव विश्रामपुर के शंकर सिंह, भोपालगंज कटिया बाजार के देवेंद्र की पत्नी रिंकी देवी, जनपद गोपालगंज थाना बरौली के गांव कहला बीसलपुर के गिराहन मांझी, रामाशीष, गौतम कुमार, इसी जिले के थाना बैकुंठपुर के गांव महमदपूर परसोनी के प्रेम कुमार, जितेंद्र सोनी, नगेंद्र सोनी, जनपद कुरूक्षेत्र के विकास नगर कालोनी के जोगेंद्र की पत्नी मीना देवी, ज्योति प्रसाद, जनपद सीतामढ़ी के थाना महेंद्र बाड़ा के गांव सिरखिरिया के अजय सिंह की पत्नी रंगीला देवी, रामप्रवेश, दिलकुश कुमार, थाना रीगा के गांव सिमरी के मोहम्मद मंसूर आलम सहित तमाम श्रमिक घायल हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के थाना तलियासुजान के गांव बड़ौली तीन निवासी जितेंद्र और बिहार के गोपालगंज की सितवा देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
चालक ने पी रखी थी शराब
श्रमिकों ने बताया कि बस के चालक ने हरदोई में एक ढाबे पर शराब पी थी। उन लोगों से इसका विरोध भी किया था, लेकिन चालक नहीं माना। शराब के नशे में होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
रोड किनारे की मिट्टी खोद कर रोड पर डाल दी
करोड़ों की लागत से पुवायां से निगोही और निगोही से तिलहर तक हाईवे का निर्माण चल रहा है। ठेकेदार ने जेसीबी से रोड किनारे गहरी खाई करवा कर मिट्टी को रोड पर डलवा दिया। जबकि मिट्टी को रॉयल्टी जमा कर कहीं और से खुदवाकर सड़क पर डाला जाना चाहिए था। रोड निर्माण की देखरेख कर रहे विभागीय अधिकारियों और पुलिस, प्रशासन ने भी इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी। कई स्थानों पर रोड बन चुकी है। नई रोड होने के कारण वाहन तेज गति से गुजरते हैं। मंगलवार को निजी बस भी तेज गति से निगोही की ओर जा रही थी। अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।
जानकारी मिलते ही यात्रियों को घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। शेष यात्रियों को एक मैरिज पैलेस में रोका गया है। उनके भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां

यात्रियों के सामान की सुरक्षा करता पुलिसकर्मी- फोटो : POWAYAN

 

पुवायां सीएचसी पर बस के घायल यात्री- फोटो : POWAYAN

 

पुवायां निगोही मार्ग पर खाई में पलटी बस- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें