टॉपर को सम्मानित करते जीएफ कॉलेज प्राचार्य
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में वर्ष 2021 के विश्वविद्यालय टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। एमएससी मैथमेटिक्स की दिपाली शर्मा, एमए मैथमेटिक्स के मोहम्मद आमिर खान, एमए फारसी के शादाब खान को प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने मेडल पहनाया व प्रमाण पत्र सौंपा।
इस बीच प्राचार्य ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सत्र 2021 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है। टॉपर विद्यार्थियों से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और अधिक मेहनत करके अपने जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहिए। इस दौरान डॉ. मोहम्मद सलाम, डॉ. गुलाम अशरफ कादरी, डॉ. सैयद सोहेल अख्तर नकवी, डॉ. जिनामुल हसन आदि उपस्थित रहे। संवाद