फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये के लिए गर्भवती को पीटा, गर्भपात से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ नवादा निवासी ऋषिपाल सिंह ने बेटी प्रियंका सिंह चौहान को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बरेली निवासी ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर प्रियंका की पिटाई की और उसे दवा पिला दी, जिससे उसका चार महीने का गर्भ गिर गया।
विज्ञापन

ऋषिपाल ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी बरेली जिले के थाना कोतवाली के बिहारीपुर सिविल लाइंस निवासी सारांश चौहान के साथ की थी। शादी में सात लाख रुपये, जेवर और घरेलू सामान दिया था। शादी के बाद नोएडा में मकान खरीदने के लिए 15 लाख रुपये दामाद व उसकी मां को दिए। इसके बावजूद ससुराली दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इनकार करने पर प्रियंका सिंह को यातनाएं देकर प्रताड़ित करने लगे।
शादी के एक वर्ष के बाद गर्भवती प्रियंका को घर से निकाल दिया। उसके बाद फिर से समझौता कर वापस ले गए। तीन अप्रैल को ससुराल वालों ने रुपये न लाने पर बेटी को पीटा। चार माह का गर्भ गिराने के लिए उसे दवा पिला दी। सूचना मिलने पर ऋषिपाल बेटी की ससुराल पहुंचे और उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर पर पुलिस ने सारांश, उसकी मां अंजलि, मीनाक्षी, मधुर सिंह, प्रेम कुमारी व अंशुल सिंह चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें