तिलहर में हजरत हातिम अली शाह के कुलशरीफ में दुआ करते अकीदतमंद। स्रोत: आयोजक
- फोटो : katra news
तिलहर। मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित हजरत सूफी हाजी हाफिज मोहम्मद हातिम अली शाह मियां का 52 वें सालाना उर्स का समापन हो गया। अंतिम दिन कुलशरीफ में मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई।
सुबह दस बजे कुलशरीफ का आगाज कुरान की तिलावत से किया गया। सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने कहा कि हातिम शाह की दरगाह पर दूर-दराज से अकीदतमंद आते हैं। इसके बाद कारी मखदूम अशरफ अशरफ, कारी अली अहमद, कारी निजामुद्दीन, अब्दुल मतीन, हाफिज अकील ने नात पेश की।
मौलाना वकार ने शिजरा पढ़ा। उसके बाद मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। इस मौके पर इफ्तिखार चांद साबरी, कासिम वारसी, आसिम, राहत उल्ला खान,अच्छन मियां, काशिफ हुसैन, शारीक, मौजूद रहे। संवाद